फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर फिर दिखी नोटबंदी जैसी भीड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए जमानत राशि का चालान जमा करने बुधवार को जिले में एसबीआई शाखाओं के बाहर बेतहाशा भीड़ उमड़ी। बैंक खुलने से पहले ही सैकड़ों की तादाद में लोग कतारों में खड़े हो गए थे। तीखी धूप के बावजूद न उन्हें भूख-प्यास की चिंता थी और न ही कोरोना का भय। चालान जमा करने के लिए पूरे दिन धक्का-मुक्की होती रही। कतार को दुरुस्त कराने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे समय बाद बैंकों के बाहर नोटबंदी जैसी भीड़ देख हर कोई हतप्रभ था। जिले में नामांकन तीन व चार अप्रैल को होना है। प्रत्येक पद के उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ जमानत राशि के चालान की प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी। अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद बैंकों में तीन दिनों तक अवकाश और फिर एक व दो अप्रैल की छुट्टी ने दावेदारों की मुसीबत बढ़ दी है। उनके पास नामांकन से पहले बुधवार को ही चालान जमा करने का अंतिम मौका था। लिहाजा वह सुबह से ही बैंक के बाहर डट गए थे। दस बजे बैंक शाखाओं का ताला खोला गया तो सौ से भी अधिक लोग कतार में थे। दिन चढ़ने के साथ यह भीड़ बढ़ती ही गई। सिविल लाइंस स्थित एसबीआई शाखा के बाहर आधा किमी लंबी दो कतारें अलग-अलग दिशा में लगाई गई थी। बैंक के बाहर ऐसी भीड़ लोगों ने नोटबंदी के समय ही देखी थी। अब अचानक फिर से लंबी कतार लगने से एकबारगी लोग हतप्रभ हो गए। बाद में उन्हें चुनाव के बारे में जानकारी हुई तो थोड़ी राहत मिली। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण बैंक में अन्य कामकाज पर भी काफी असर पड़ा। मछलीशहर: नगर स्थित एसबीआई शाखा के बाहर बुधवार को भोर पांच बजे से ही चालान जमा करने वालों की 800 मीटर लंबी लाइन लग गई। इससे सब्जी मंडी से मड़ियाहूं मार्ग पर काफी समय तक जाम लगा रहा। कतार में खड़े ज्यादातर लोगों ने न तो ना तो कोई मास्क पहना था और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहा था। तहसील व पुलिस प्रशासन भी इसको नजर अंदाज करते दिखा। शाखा प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि बैंक के अंदर कोरोना से बचाव के लिए बराबर एहतियात बरता जा रहा है। एक बार में मात्र 10 लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण भारी भीड़ लग रही है। वहीं तहसील परिसर में भी नामांकन पत्र भरवाने व नोटरी बनवाने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें