फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार रुपये मांगी रंगदारी, न देने पर मजदूरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूर और ठेकेदार से रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये की मांग की। पैसा देने के बाद ही काम शुरू करने को कहा। काम नहीं बंद करने पर मनबढ़ों ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मनबढ़ों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विद्यालय के निर्माणाधीन दो मंजिला हॉस्टल भवन का कार्य देख रहे प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर में बताया कि उन्हें निर्माण कार्य कराने के लिए पिछले माह एक करोड़ 60 लाख का टेंडर मिला है। कंपनी द्वारा पिछले माह निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण कार्य रुक गया था। कंपनी द्वारा दो दिन पहले कार्य पुन: शुरू करवाया गया। रविवार को मजदूर व मिस्त्री भवन की नींव भर रहे थे। इसी दौरान खजूरहट गांव के पांच की संख्या में युवक मौके पर पहुंच गए। कंपनी के प्रोपराइटर लाल बहादुर सरोज के बारे में पूछताछ करते हुए पैसे की मांग करने लगे। मजदूरों द्वारा उनके बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर मनबढ़ों ने मजदूरों की पिटाई शुरू कर दी। मजदूरों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख मनबढ़ फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे अरविंद ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मजदूरों ने पचास हजार रुपये मांगने की शिकायत की है। मारपीट की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों द्वारा आपस में बात करने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें