फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद तक अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस समय त्योहार और लगन को देखते हुए इस मुहिम को रोका जाए। कोरोना काल में व्यापारियों की माली हालत काफी बिगड़ चुकी है। इससे व्यापार काफी प्रभावित हो चुका है। उन्होंने राजस्व टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी पूर्व में किए गए नाप और मौजूदा नाप में बहुत बड़ा अंतर आ रहा है। इसलिए मानक के अनुरूप नक्शे से नापी कराई जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारमंडल शहर के सुंदरीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोगात्मक रवैया रखता है। अनायास, अकारण व्यापारियों और शहर के लोगों को परेशान न किया जाए। प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहयोगात्मक रवैया के पक्ष में हमेशा व्यापारमंडल खड़ा रहा है। व्यापारमंडल ने प्रशासन से अपील की है कि ईद तक इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोका जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू, जिला युवा अध्यक्ष संजीव साहू, नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल, जिला संगठन मंत्री शशि श्रीवास्तव, बबलू खरवार, कृष्ण कुमार यादव, डा. हसीन बबलू , शकील मंसूरी, अजमत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें