फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
वाराणसी मंडल रेलवे प्रभारी को पत्र सौंपते व्यापारी गण। स्रोत-व्यापारी
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन के भंडारी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सोमवार को मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन संचालित करने की मांग को लेकर वाराणसी मंडल के रेलवे प्रभारी रामनिवास यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान शीतला धाम चौकिया से जुड़े आशीष माली ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से मारवाड़ी एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, अररिया एक्सप्रेस और आजमगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें संचालित हो रही हैं, लेकिन जौनपुर के नाम से कोई नई ट्रेन नहीं चलना जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि जौनपुर जंक्शन से मुंबई तथा अमृतसर (पंजाब) के लिए मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस नाम से सीधी ट्रेन चलाई जाए।
आशीष माली ने यह भी मांग की कि जौनपुर जंक्शन पर मां शीतला चौकिया धाम का चित्र एवं मंदिर की दूरी दर्शाने वाला सूचना बोर्ड लगाया जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुविधा मिल सके। इस पर रेलवे प्रभारी रामनिवास यादव ने आश्वासन दिया कि स्टेशन पर सूचना संबंधी व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद सोनकर ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री जौनपुर जंक्शन से विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं। यदि मां शीतला चौकिया धाम के नाम से ट्रेन का संचालन होता है तो इससे जिले के लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी होगी।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, महेंद्र सोनकर, राजमणि यादव, राधे रमण जायसवाल, राम आसरे मौर्य, छब्बू लाल सोनकर, संजय माली, पप्पू सोनकर, रामकुमार साहू, संतोष अग्रहरि, सुरेश सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें