जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में मियांपुर स्थित एक मीटिंग हाल में हुई। बैठक में शिक्षकों की पुरानी पेंशन के लिए भरवाए गए विकल्प पत्र की सूची जारी करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि शिक्षक व कर्मचारी संवर्ग के अस्तित्व की रक्षा आवश्यकता है। कुछ फर्जी लोग इस समय महान संगठन के लेटर हेड का दुरुपयोग करते हुए शिक्षक गरिमा के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इनके विरुद्ध करवाई होनी चाहिए। बैठक में उषा सिंह ,प्रियंका सिंह, रविचंद्र ,विजय, बृजेश यादव ,रामदुलार यादव, सभाजीत, राकेश , रजनीश, विजय,बृजेश, घनश्याम, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।