फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. ईश्वर लाल यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्रक में कहा कि कोरोना महामारी के चलते वित्तविहीन विद्यालयों में पठन पाठन बंद है। विद्यालय प्रबंधकों ने 15 माह तक शिक्षकों को वेतन दिया, लेकिन विगत 6 माह से शिक्षकों को वेतन देने में असमर्थता जता रहे हैं। इससे शिक्षकों की हालत दयनीय होती जा रही है। श्रमिकों को प्रतिमाह 7085 मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने श्रमिक से अधिक मानदेय शिक्षकों को देने तथा कोरोना काल में जान गवांने वाले शिक्षकों के परिजनों को कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखकर उन्हें सुविधाएं प्रदान करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में लाल बहादुर यादव, यादवेंद्र गौतम, जय प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें