फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केराकत स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत रेलवे संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी के नालापार स्थित आवास पर रविवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि केराकत रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनों का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी। यह कदम स्थानीय नागरिकों की सुविधा और उनके सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। तय किया कि इस मांग को लेकर 21 जनवरी को सुबह 11 बजे एक पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा जाएगा। साथ ही, समिति ने यह भी चेतावनी दी कि तीन महीने में इस मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी के साथ युवा नेता आज़ाद कुरैशी, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें