फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित प्लाटों को मुक्त कराने के लिए डीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं के संबंध में मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उनको छह सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम से विवादित प्लाटों को खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लाटों के विवाद को समझौता आधार पर हल किया जाए ताकि उनका उपयोग हो सके। सीडा के बंधक प्लाटों को मुक्त कराया जाए। न्यायालय में लंबित सीडा के प्लाटों से संबंधित वादों के निस्तारण लिए प्रत्येक माह प्राधिकरण व उद्यमियों के बीच बैठक कराई जाए, रोड नंबर सात उत्तरी साइड रोड नंबर एक, दो ,तीन दक्षिणी साइड में पीने के लिए पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र को लोकल क्षेत्र में रखा जाए, सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाए, ट्रांसफर शुल्क 15 प्रतिशत घटाकर पांच प्रतिशत करना आदि मांगे की। अध्यक्ष बृजेश ने बताया कि यूपीेेेएफसी में सीडा के 25 प्लाट बंधक है तथा 18 प्लाट न्यायालय में लंबित है। यह मामले करीब दो दशक से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें