13- टीडी कालेज गेट पर सिद्दीकपुर में बन रहे निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में अनियमितता और लापरवाही के ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा नेता अजीत यादव बाबा ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को टीडी डिग्री कालेज गेट के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही लापरवाही पर रोष प्रकट किया गया और जल्द काम पूरा कराने की मांग की।
नेताओं ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 दिसंबर 2014 को राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। पांच साल से ज्यादा हो रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो सका है। इतना ही नहीं लखनऊ की फर्नीचर कंपनी ने जो खिड़की व दरवाजे लगाए हैं। भुगतान न होने पर कंपनी उसे उखाड़ ले गई। टीडी महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष कौशल यादव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज कालेज दिलीप प्रजापति ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार कॉलेज का निर्माण में तेजी नहीं लाती तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। छात्र नेता हिमांशु रंजन भोलू, शिवम यादव, शैलेंद्र यादव, विनोद शर्मा, शिवा यादव, पंकज दुबे, सोनू यादव , रवि यादव, लालू यादव आदि मौजूद रहे।