फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गांव के संपर्क मार्ग पर नो एंट्री व बैरियर लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर टोल-टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन ग्रामीण मार्गों का सहारा ले रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हादसों का डर बढ़ गया है। लोगों ने जिलाधिकारी से गांव के संपर्क मार्ग पर नो एंट्री बैरियर लगाने की मांग की है। क्षेत्र के राजेपुर प्रथम, शादीपुर व हौज ग्रामसभा के कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव के मार्गों से गुजर रहे भारी वाहनों को बंद करने के लिए शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि ये सभी ग्रामसभाएं राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी हैं, जहां यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है, वहां से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर टोल प्लाजा है। कुछ समय से भारी मालवाहक हजारों गाड़ियां जैसे ट्रक, डंपर, ट्रेलर, पिकअप आदि टोल टैक्स से बचने के लिए इस संपर्क मार्ग से होकर गुजर रहीं हैं। इन वाहनों के आवागमन से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहनों के कारण गांव में धूल-मिट्टी से किसानों की फसलों को नुकसान होता है, वहीं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त मार्ग से हाई वोल्टेज बिजली के तार भी गुजरे हैं। कई बार इन वाहनों से खंभे टूट चुके हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा से बचने के लिए कई भारी ट्रक और डंपर गांव के संकरे रास्तों से होकर गुजर रहे हैं। पत्र देने वालों में आशीष कुमार, रविंद्र, बाबूनाथ, रमेश, बाबूराम, भैयालाल, रितेश, उर्मिला देवी, पिंकी, अमित अनूप, अनुराग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें