फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शाही और सद्भावना पुल पर जालीदार रेलिंग लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने डीएम डॉ. दिनेशचंद्र की उपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को ज्ञापन सौंपकर शाही पुल और सद्भावना पुल पर जालीदार रेलिंग लगाने और चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए दोनों पुलों पर लोहे की जालीदार रेलिंग लगवाना आवश्यक है। दोनों पुलों पर रेलिंग न होने के कारण आए दिन पुल से कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं होती रहती हैं। रेलिंग लगने से राहगीरों की सुरक्षा मजबूत हो जाएगी। चीनी मांझे से भी बचाव होगा। त्योहार के समय पुल पर सुरक्षा के लिए बार-बार बांस और बल्ली से अस्थायी रेलिंग बनाने पर सरकारी धन खर्च करना पड़ता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने बताया कि दोनों पुल पर मकर संक्रांति के दौरान चीनी मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द से जल्द व्यापार मंडल की मांग को अमल में लाएगा। प्रतिनिधि मंडल में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि व मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, किराना संघ के अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिद मंसूरी, मीडिया प्रभारी डीके अग्रहरि व यशवंत साहू, शुभम बरनवाल, गुलजारीलाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आभार नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें