फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और गौराबादशाहपुर पुलिस ने शातिर लुटेरे को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे के बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास से पुलिस ने शनिवार की रात एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरे को दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई। अधिक संख्या में पुलिस पहुंचने से कस्बे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

दिल्ली के साकेत थाने के उपनिरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम गौराबादशाहपुर थाने पर पहुंची। कस्बे में एक शातिर लुटेरे के होने की सूचना दी। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह और चौकी प्रभारी गौरा आशीष पांडेय हमराहियों के साथ कस्बे में लुटेरे की तलाश में लग गए। एक घंटे खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी लुटेरे को बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान विनोद सरोज निवासी हरवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की माने तो विनोद बैंक के पास किराए का कमरा लेकर एक माह से रह रहा था। दिल्ली पुलिस विनोद को अपने साथ ले गई। पुलिस की इस कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप मच गया। विनोद के ऊपर दिल्ली में 10 लाख की दिनदहाड़े लूट के साथ प्रदेश में भी लूट का मामला दर्ज है। थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विनोद सरोज ने दिल्ली में एक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार था। एक पेशेवर अपराधी है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में आई थी। उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें