फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एसडीएम के निरीक्षण में तीन अस्पतालों में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया और चिकित्साधीक्षक रफीक फारुकी ने मंगलवार की शाम निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन अस्पतालों में खामियां मिलीं। इस पर उपजिलाधिकारी ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक रफीक फारुकी ने बताया कि सीएम के आदेश पर एसडीएम के साथ छह निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इसमें कान्हा हॉस्पिटल, आशादीप हॉस्पिटल और जीवन धारा अस्पताल का रजिस्ट्रेशन फेल पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराकर पत्रावली दिखाने की बात कही। अगर 15 दिन के बाद अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया जाता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें