फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समर्पण केवल शब्दों में नहीं, जीवन के हर कर्म में झलकना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संत निरंकारी मिशन की ओर से बुधवार को मडियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी आश्रम परिसर में बाबा हरदेव सिंह की पुण्य स्मृति में समर्पण दिवस मनाया गया। जनपद के 43 शाखाओं पर सत्संग का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जीवन हर क्षण प्रेम, त्याग, सेवा और शिक्षाओं से परिपूर्ण था। ऐसा ही भक्ति समर्पण वाला जीवन हम सभी का होना चाहिए। यह समर्पण केवल शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन के व्यवहार में उतरे। सतगुरु माता ने स्पष्ट किया कि सच्चा आदर और प्रेम केवल वाणी से नहीं, बल्कि कर्मों से प्रकट होता है। यदि हम बाबा की शिक्षाओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित रखते हैं, तो वह सच्चा समर्पण नहीं। समर्पण दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह अवसर है यह सोचने का कि क्या हम वाकई अपने जीवन को इन शिक्षाओं से जोड़ पाए हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विचार, गीत, कविता और भजनों के माध्यम से बाबा के करुणा, प्रेम और समर्पण की गूंज को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें