फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1387 वाद निस्तारित,1722 लाभान्वित

Sun, 19 Jun 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
लाोक अदालत
विज्ञापन
 प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1387 वादों का निस्तारण के फलस्वरूप 1722 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
विज्ञापन


जबकि लघु आपराधिक वादों में एक लाख नौ हजार 380 रुपया बतौर अर्थदंड के रूप में जमा कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न अदालतों के माध्यम से लघु अपराधिक 944 वाद, राजस्व के 140 वाद, चकबन्दी के 102 वाद, वैवाहिक

के 02 वाद, भरण पोषण के 30 वाद, स्टैम्प एक्ट के 16 वाद, विद्युत के 19 वाद व बैंक वाद 134 का निस्तारण किया गया। वहीं पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव द्वारा भरण पोषण व वैवाहिक मामलों से संबंधित 30 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रथम पक्ष को 28 लाख 70हजार रुपये की
विज्ञापन


धनराशि दिलायी गई। स्टैम्प वादों में  पांच लाख 41हजार 500 रुपये स्टैम्प कमी की पूर्ति करायी गई। इस दौरान विभिन्न बैंकों के 134 वाद निस्तारित किये गए। जिसमें 89लाख 66हजार 466 के मुकाबले 23लाख 20हजार 439 रुपया नगद वसूला गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी व वादकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें