फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित वृद्धा की मौत, गर्भवती समेत 19 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोरोना से एक और मौत हुई है। बीएचयू में भर्ती सुजानगंज की वृद्धा ने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। वह कई बीमारियों से ग्रसित थी। अब तक कोरोना के 91 मरीज दम तोड़ चुके हैं। उधर, 19 नए केस मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मामले की संख्या 6209 हो गई है। पीड़ितों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

सुजानगंज निवासी वृद्धा (65) को तबीयत बिगड़ने पर दस दिन पूर्व बीएचयू में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वृद्धा को हाई ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी थी। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों व संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है। वहीं, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए कैंपों में सर्दी-खांसी, बुखार से ग्रसित लोगों की जांच की गई। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में बसेरवा गांव में कैंप लगाया। यहां 18 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं अन्य 24 का सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजा गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 1474 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 19 पॉजिटिव है। एक महिला की मौत हुई है। पहले के 11 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें