फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में तैनात सीआईएसएफ जवान की मौत, गांव पहुंचा शव

विज्ञापन
जलालपुर के प्रधानपुर गांव निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की डियूटी के दौरान मौत के बाद शव घर पह - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जलालपुर। सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात क्षेत्र प्रधानपुर गांव निवासी रामबहादुर सिंह (56) की शनिवार की रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह सोनभद्र के रिहंद नगर स्थित एनटीपीसी में पावर प्रोजेक्ट में तैनात थे। रविवार को उनका शव गांव पहुंचा। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी रामबहादुर सिंह की ड्यूटी के दौरान शनिवार की दोपहर तबीयत खराब हुई। उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गय, जहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद पत्नी व छोटे बेटे सर्वेश को चिकित्सकों ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। परिजनों की सहमति पर शव पंचनामा के बाद उन्हें सौंप दिया गया। रविवार को सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह व एक कांस्टेबल शव लेकर गांव प्रधानपुर पहुंचे। साथ में पत्नी और बच्चे भी थे। यहां प्रयागराज से पहुंचे सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल बाला यादव, यूके पांडेय, एमके यादव ने पुष्प अर्पित कर सलामी दी। रामबहादुर सिंह अपने पीछे पत्नी सरोज सिंह, एक बेटी व दो बेटों दुर्गेश सिंह व सर्वेश सिंह को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी व बेटे का विवाह हो चुका है। छोटा बेटा सर्वेश अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें