फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में तेरही में एक रिश्तेदार के यहां आए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सुजानगंज थाना क्षेत्र के अहिलादपुर निवासी सुभाष यादव (32) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के शेषनगर अहिलादपुर निवासी सुभाष यादव पुत्र स्वर्गीय इंद्रमणि यादव क्षेत्र के बरहूपुर निवासी अपनी बुआ अंजनी यादव के घर आया था। इसी दौरान टेबल पंखा में करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी चपेट में सुभाष यादव आ गए। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृत युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें