फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के करियांव में शुक्रवार देर शाम को एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गेंद निकालते समय बालक तालाब में गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करियांव निवासी चंदन सिह परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। शादी समारोह शामिल होने के लिए घर आये थे। शुक्रवार को बारात वापस लौटने पर शाम को उनके पुत्र अंश सिंह (9) घर से 100 मीटर दूरी गेंद खेलने चला गया। इस दौरान गेंद बगल के तालाब में चली गई। गेंद निकालने के लिए अंश तालाब के पास गया और सिर के बल तालाब में गिर गया। देर शाम जब घर नहीं लौटा तो घरवाले तीन घंटे बाद खोजना शुरू किए। बच्चों ने बताया कि वह तालाब की तरफ गया था। जब परिजनों तालाब पर पहुंचे तो अंश तालाब में गिरा मिला। परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें