फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से भटककर आया लकड़बग्धा, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला...

विज्ञापन
केराकत में ग्रामीणों द्वारा मारे गये लकड़बग्घे को देखते उपसंभागीय वन अधिकारी सत्य प्रकाश व मौजू - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। जंगल से भटककर आए लकड़बग्घे ने मंगलवार को अलग-अलग गांवों में हमला कर सपा नेता समेत दो लोगों को घायल कर दिया। पहले तो तेंदुआ होने की आशंका से गांवों में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला तब वन विभाग ने उसके लकड़बग्घे होने की पुष्टि की। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसक जानवर के आबादी के बीच पहुंचने से लोगों में दहशत है। क्षेत्र के गोबरा गांव में सोमवार को हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों ने एक हिंसक जानवर देखा। चार फीट लंबे और धारीदार निशान के कारण तेंदुआ होने की आशंका जताते हुए सूचना वन विभाग को दी गई। दो वनकर्मी पहुंचे भी। काफी देर की तलाश के बाद भी जानवर का पता नहीं चलने पर वह लौट गए। मंगलवार की सुबह सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज पहलवान कुछ ग्रामीणों के साथ हनुमान मंदिर की तरफ गए, तभी जानवर ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में पैर के नीचे का हिस्सा जख्मी हो गया। जानवर चेकडैम की ओर भाग गया। नीरज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोपहर में फिर नदी तट के पास भीतरी गांव में खेत की सिंचाई करा रहे मनोज सिंह पर लकड़बग्घे ने हमला बोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीटकर मार डाला। तब तक ग्रामीण इसे तेंदुआ ही समझ रहे थे। सूचना पर पहुंचे उप संभागीय वनाधिकारी सत्यप्रकाश, रेंज अफसर लालजी यादव ने उसकी पहचान लकड़बग्घे के रुप मे़ं की। बताया कि आमतौर पर यह जानवर जंगली इलाकों में ही रहता है। नदी के किनारे भटकते हुए वह यहां तक आ गया होगा। आसपास तलाशी कराई गई है, किसी अन्य जानवर के होने का पता नहीं चला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें