जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के नगर पश्चिमी कौडिया पक्का पोखरा स्थित एक जनरल स्टोर पर सिगरेट उधार लेने पहुंचे युवक ने धारदार हथियार से हमला करने के कारण दुकानदार गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कौड़िया पक्का पोखरा निवासी चंदन अग्रहरि (22) के घर पर ही जनरल स्टोर है। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के बाद पहुंचा युवक उधार में सिगरेट मांगी। उधार सिगरेट देने से मना करने पर दबंग युवक धारदार हथियार से गले पर कई बार हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। चंदन की हालत गंभीर देख परिजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरिक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया की पैसे को लेकर विवाद हुआ है। मामला संज्ञान में आया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।