जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास मंगलवार को सुबह एक युवक का शव पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र बृजलाल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी कर आजीविका चलाता था। वह सोमवार की शाम सात बजे घर से निकला था। अगले दिन सुबह उसका सव राजेपुर गांव में रेल पटरी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
राजेपुर गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए तो देखा कि रेल पटरी के बीच में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। उसके पैर, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान बुलट सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं सकी। युवक की जेब में भी कोई न तो पहचान पत्र मिला और न ही कोई मोबाइल फोन। इसको देखते हुए उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव यहां फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि युवक की पहचान जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र बृजलाल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी कर आजीविका चलाता था। वह सोमवार की शाम सात बजे घर से निकला था। अगले दिन सुबह उसका सव राजेपुर गांव में रेल पटरी पर मिला। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।