फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली नदी में मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या का आरोप ,

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के पास रविवार को पीली नदी में मिले युवक के शव की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव निवासी इंद्रकेश यादव (22) पुत्र कृष्णा यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक इंद्रेश शहर में ई-रिक्शा चलाता था। वह 22 मई को घर से खाना खाने के बाद सोने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर गया था। अगले दिन सुबह वह घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। शहर में वह जहां ई रिक्शा खड़ा करता था, वहां भी छानबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन अभी उसकी खोजबीन में ही जुटे थे कि सोमवार को अखबार में छपी नदी में अज्ञात युवक की लाश मिलने की खबर देखकर बदलापुर थाने पहुंचे। जहां मृतक की फोटो देखी तो पता चला कि शव इंद्रेश का ही है। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पहले दूसरे गांव के दो युवकों से उसका विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हें आशंका है कि धमकी देने वालों ने ही किसी बहाने से बुलाकर बेटे की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया होगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें