फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया (जौनपुर)। क्षेत्र के काजीहदडीह गांव निवासी अनीश सिंह (40) ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से सौ मीटर दूर तालाब के किनारे पर पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बेटे के आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

काजीहदडीह गांव निवासी छेदी सिंह का पुत्र अनीश कुछ दिनों से अवसाद में था। बताते हैं कि करीब 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी चली गई, जिसके बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बृहस्पतिवार की रात वह अचानक घर से कहीं चला गया और नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह लोग तालाब किनारे पहुंचे तो वहां नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर अनीश का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग तालाब किनारे पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया ने बताया कि युवक के पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें