21- परीक्षा देने आ रहे छात्र ऋषभ शुक्ला की जबलपुर मे मौत। फाईल फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
रामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने सूरत से घर आ रहे युवक की जबलपुर में एक होटल के कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। युवक जौनपुर जिले के रामपुर में जेआरपी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। मंगलवार से उसकी परीक्षा होनी थी। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। बरसठी थाना क्षेत्र के शाहापुर निवासी ऋषभ शुक्ला पुत्र शिव शंकर शुक्ला उम्र 20 वर्ष अपने मामा शैलेंद्र दुबे निवासी रामपुर जौनपुर के यहां रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। वह एक सप्ताह पूर्व अपने पिता से मिलने सूरत गया हुआ था। वह 15 फरवरी को ट्रैन से घर लौटने की सूचना मामा को दिया था। 16 फरवरी को सायं काल जबलपुर पुलिस द्वारा सूचना मिली कि ऋषभ का शव एक होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला है। ऋषभ रामपुर क्षेत्र के जेआरपी इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र रहा है। उसका 18 फरवरी से परीक्षा थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को ऋषभ का शव घर आते ही ऋषभ की मां रीता देवी व नानी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। ऋषभ अपनी मां ननिहाल मे ही रह रहा था।