फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल के क्लास रूम में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मौके से महिला का चप्पल बरामद

Fri, 15 Jul 2022 10:03 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के ताहिरपुर गांव निवासी शुभम उर्फ बल्ला (25) गुरुवार रात घर से निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पास ही एक स्कूल के क्लास रूम में फंदे से लटकता मिला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के ताहिरपुर गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज महुअरिया के क्लास रूम में युवक का फंदे के सहारे शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह स्कूल में पढ़ने आए छात्रों ने शव को देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान ताहिरपुर गांव निवासी होमगार्ड कल्पनाथ गौतम के दूसरे नंबर का पुत्र शुभम उर्फ बल्ला (25) के तौर पर हुई। खुदकुशी का कारण अभी साफ नहीं है। शुभम प्राइवेट वाहन चलाता था। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक वह बुधवार शाम को किसी काम से घर से बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।

शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे उसका शव सर्वोदय इंटर कॉलेज महुअरिया के क्लास रूम रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके से युवक का चप्पल और एक जोड़ी नीले रंग का लेडीज चप्पल मिला है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, शुभम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें