फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मैदा मिल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के समीप कटार रोड स्थिति मैदा मिल में काम कर रहे कामगार का शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिल परिसर में रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। अन्य कामगारों ने इसकी सूचना मिल संचालक समेत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बिहार प्रांत के खगड़िया गांव निवासी रामजग (35) पुत्र चमरु ताखा पूरब गांव के समीप कटार रोड स्थित मैदा मील में काम कर रहा था। शनिवार की दोपहर रामजग को रस्सी के सहारे मिल परिसर में लटकता देख मौके पर मौजूद अन्य कामगारों ने इसकी सूचना संचालक समेत पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें