फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के गौहानी में शुक्रवार की रात एक युवक ने पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गौहानी गांव निवासी संतोष पटेल (26 ) पुत्र भारत लाल पटेल बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर रात उसके फोन की घंटी काफी देर से बज रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। फोन की घंटी सुनकर मां ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह दरवाजे के पास जाकर बेटे को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजे के एक छोटे से होल से देखा तो वह सन्न रह गई। पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से बेटा लटका दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी कुछ माह से मायके में रह रही थी। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पवांरा थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया का कहना है कि परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें