फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में युवक का कमरे के अंदर नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फंदे पर लटकता शव मिला। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलवा निवासी उमेश यादव (20) पुत्र शिवआसरे यादव एक सप्ताह पूर्व मुंबई से घर आया था। बृहस्पतिवार रात वह भोजन कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह देर तक वह नहीं उठा तो परिजन कमरा खोलने के लिए आवाज लगाने लगे। कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उमेश का शव नायलॉन की रस्सी से पंखे के हुक में बंधे फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सुबह युवक के परिजनों से फांसी लगाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें