फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से काम की तलाश में निकले राजगीर की फांसी के फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के रकबा गोपालापुर के वृद्ध की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
रामपुर। क्षेत्र के रकबा गोपालापुर गांव निवासी राजगीर श्यामलाल गौतम 60 सुबह काम की तलाश में घर से निकले थे लेकिन दोपहर में घर से पांच सौ मीटर दूर एक पेड़ पर गमछे के सहारेे लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का आरोप है कि उनके बड़े बेटे को दो महीने पहले पुलिस ने अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दी। तभी से वह तनाव में थे। रकबा गोपालापुर निवासी श्याम लाल गौतम रविवार को सुबह घर से काम की तलाश में निकला था। दोपहर करीब तीन बजे घर से पांच सौ मीटर एक पेड़ पर गमछे के सहारे उनका शव फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के पुत्र नन्हू ने बताया बड़े भाई पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाई को जेल जाने के बाद से ही पिता तनाव में थे। उन्होंने भाई को छुड़ाने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। श्यामलाल राजगीर का काम करते थे। और दो बेटों के पिता थे। बड़ा बेटा कैलाश व छोटा बेटा नन्हू गौतम है। कैलाश को दो माह पूर्व पुलिस ने अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें