फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लापता युवक का शव मिला मुंबई में, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला निवासी युवक रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता था। पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। पुलिस से परिवार के लोगों ने शिकायत की थी। उसका शव सायन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मिला। फोन पर सूचना घर मिलने परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव निवासी सतीश रजक (21) बसिलसिला शहर मुंबई के सायन धारावी में रहता था। वह वहां पर पिछले पांच दिनों से लापता था। उसके पिता अशोक रजक व चाचा संतोष उर्फ लाला उसकी तलाश में लगे हुए थे। काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने सायन पुलिस स्टेशन पर उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने युवक का शव पाए जाने के बाद परिजनों से शव की पहचान कराई तो पिता अशोक व चाचा संतोष ने उसकी पहचान सतीश रजक के रूप में की। शव देखते ही परिजनों का रोकर बुरा हाल है। रविवार को अल सुबह मुरादपुर कोटिला में बेटे सतीश के मरने की मनहूस खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि सतीश 17 अप्रैल को अपनी मां के नाम पांच हजार रुपये भेजने के बाद गुम हो गया था। वह गारमेंट्स कंपनी में कपड़ा प्रेस करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें