फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में घर के अंदर पंखे से एक विवाहिता का लटकता हुआ शव मिला। परिवार के लोगों ने आत्महत्या की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के दो बच्चे एक सात वर्ष और दूसरे की उम्र तीन वर्ष है।
विज्ञापन

ग्राम ऊदपुर गेल्हवा निवासी श्रीपाल सरोज की बेटी रूमा की शादी हिम्मतपुर गांव के प्रदीप सरोज के साथ हुई थी। बुधवार को देर रात रूमा का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। इस घटना की जानकारी रूमा के भाई पवन को दी गई। सूचना पाकर मायके वाले हिम्मतपुर जा रहे थे, तभी पता चला कि रूमा के ससुराल के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए हैं। जैसे ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे की ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष के लोगों ने शव हिम्मतपुर ले जाकर 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रूमा का पति प्रदीप बड़ौदा में नौकरी करता है। इधर मां की मौत से दोनों बच्चे आरो तथा प्रिंस का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें