फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साड़ी के सहारे मायके में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर। क्षेत्र के रायपुर गांव में विवाहिता का शव शुक्रवार को साड़ी के फंदे के सहारे मायके से कुछ दूर पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेहरा गांव निवासी इंद्रजीत पटेल की पत्नी संगीता देवी एक सप्ताह पहले अपने मायके रायपुर गांव गई थी। बृहस्पतिवार की रात अचानक संगीता देवी घर से गायब हो गई। खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर पति इंद्रजीत थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पत्नी के गायब होने की सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी लिखने के लिए तहरीर दी। कुछ समय बाद संगीता का शव घर से कुछ दूर सिवान में एक सागौन के पेड़ से साड़ी से फंदे से लटकते मिला। ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा मौके पर पहुंचकर विवाहिता को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की एक 17 वर्ष की पुत्री शिवानी और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें