फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहर में मिला दो दिन से लापता युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव स्थित नहर में बृहस्पतिवार को दो दिन से लापता युवती का शव मिला। युवती की पहचान बासूपुर गांव निवासी आरती के रूप में हुई। पिता श्रीराम ने बताया कि बेटी आरती (20) मानसिक रूप से बीमार थी। आरती बीते मंगलवार की रात करीब आठ बजे दवा खाने के बाद बिना बताए घर से चली गई थी। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें