दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बेड पर अंकित का शव मिला। उसके गले में गमछा लगा था। परिजनों को सूचित कर पुलिश ने शव को कब्जे में लिया। ग्राम प्रधान कौली अभिषेक सिंह, पिता राज कुमार, भाई आशीष यादव सहित तमाम लोग कोतवाली परिसर पहुंचे। अंकित के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की कमरे में पिटाई करने के बाद गमछे से गला कस करहत्या की गई है। उसके पेट, पीठ, हाथ व चेहरे पर घाव के निशान थे।
वहीं प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अवनीश राय ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव कमरे में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।