ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त सुदीप यादव (22) निवासी सेहमलपुर के रूप में की गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि सुदीप रात में खाना खाकर घर पर सो रहा था। वह घर से डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे कैसे पहुंचा।
आशंका व्यक्त किया कि किसी ने फोन से युवक को बुलाया और हत्या कर रेलवे किनारे फेंक दिया है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर जांच की जाएगी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।