फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के जंगीपुर निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह घर कुछ दूर खुंशापुर गांव में सई नदी के किनारे पाई गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास सल्फास की शीशी और युवक की साइकिल मिली।
विज्ञापन

जंगीपुर गांव का निवासी मून्नूलाल मौर्य के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र सुशील मौर्य शनिवार को अपराह्न तीन बजे साइकिल से घर से निकला था। गांव में हो रहे क्रिकेट मैच में उसे देखा गया था। सुशील शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाशने लगे। देर रात तक उसका पता नहीं चला तो उसके गायब होने की सूचना सोशल मीडिया पर भी चलने लगी। रविवार की सुबह परिजन आसपास के लोगों की मदद से उसे खोजते हुए खुंशापुर गांव स्थित नदी किनारे पहुंचे तो वहां सुशील का शव मिला। शव के पास सल्फास की शीशी और उसकी साइकिल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई भाई सुनील ने बताया कि बीते कुछ दिनों से छोटे भाई की दवा चल रही थी। वह एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। उपनिरीक्षक राकेश राय पंचनामा कर रहे थे कि उसी समय मृतक के ससुराल थानागद्दी गड़हर गांव से भी लोग पहुंचे। ससुराल के लोगों ने हत्या की आशंका जताई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें