फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुकान में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के मुर्की गांव में सोमवार को एक युवक का शव उसकी दुकान में रस्सी के सहारे गर्डर के हुक में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुर्की गांव निवासी कामिल सैयद (19) वेल्डिंग का काम करता था और रोज दुकान में ही रात को सोता था। सोमवार सुबह पिता दुकान पर पहुंचे तो बेटे कामिल का शव मिला। शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अशरफ सैयद के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र आदिल सैयद और छोटा पुत्र कामिल सैयद था। कम उम्र में कामिल की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। हालांकि मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें