फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के छताई कला गांव में मंगलवार को संजीव कुमार का शव घर में रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छताई कला गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ डब्बू सिंह (42) सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। खाना खाने के बाद वह छत पर गए थे। गांव के लोगों के मुताबिक सुबह दुकान पर सामान लेने पहुंचे एक युवक ने घर जाकर आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो संजीव का शव फंदे से लटकता मिला। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। संजीव से एक बेटा और एक बेटी हैं। जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। उनकी पत्नी मायके में वैवाहिक कार्यक्रम में गई थीं। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें