फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर के तालाब से सोमवार को संतोष (40) नामक युवक का शव बरामद किया गया। वह बिहार का रहने वाले था और मिठाई की दुकान पर मजदूर का काम करता था।
विज्ञापन

संतोष सोमवार को अपरान्ह तीन बजे दुकान से बिना कुछ बताए चला गया। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दुकानदार उसे खोजना शुरू किए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के कुछ लोग तालाब के पास शौच करने के लिए गए तो देखा कि संतोष का शव तालाब में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें