फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में युवक का शव शुक्रवार सुबह आम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी सनी सरोज(20) पुत्र दीपक सरोज का घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। सुबह गांव के लोगों ने उसका शव देखा तो सन्न रह गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामिणों ने बताया कि सनी शराब का लती था। आए दिन माता-पिता को मारता पीटता रहता था। मंगलवार को ही पिता और पुत्र में झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर सनी को डांट डपटकर कर मामले को शांत करा दी। झगड़े से नाराज होकर बृहस्पतिवार को सनी के पिता दीपक पत्नी को लेकर ससुराल चले गए। घटना के दिन सनी घर पर अकेला था। बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। शुक्रवार सुबह गांव वाले शाैच के लिए पहुंचे तो देखा कि सनी का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक रहा था। गांव के लोगों ने पुलिस व सनी के पिता दीपक को घटना की जानकारी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फांसी लगाई है फिर भी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें