सरायख्वाजा थाना थाना क्षेत्र के औराही गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाली पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान औराही गांव निवासी विनोद बिंद (40) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह बीते बृहस्पतिवार को शराब के नशे में धुत्त घर आया था, जहां किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर लिया था। अगले दिन सुबह गांव के बाहर एक बगीचे में उसका शव फंदे से लटका पाया गया। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाई है।