फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से युवक का लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में शनिवार की देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर अनुसूचित बस्ती निवासी शोभनाथ राम (26) की संदिग्ध परिस्थिति में घर के एक कमरे में फंदे के सहारे शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शोभनाथ का उसकी पत्नी राज देवी से विवाद चल रहा था। इसको लेकर उसके ससुराल वाले जलालपुर के लहंगपुर गांव से शनिवार को उसके घर पहुंचे थे। जहां शोभनाथ का ससुराल वालों से विवाद हो गया। उसके बाद शोभनाथ की बाइक व उसकी पत्नी को ससुराल वाले साथ में लेकर चले गए। उधर घर के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने चले गए थे। देर शाम परिजन घर लौटे तो फंदे के सहारे शोभनाथ का शव लटकता देखा, उन्होंने उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थानागद्दी पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत चौकी प्रभारी युगल किशोर राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें