फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क किनारे झाड़ी में मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। मानी कलां गांव में बुधवार को दोपहर एक युवक का शव सड़क के किनारे झाड़ी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के समदहां गांव निवासी गुलाब चंद्र उर्फ गोलू (26) माता-पिता की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर गुजारा करता था। भाई अनिल कुमार के अनुसार बुधवार को सुबह वह घर से साइकिल से कोटेदार के यहां राशन लेने की बात कहकर निकला था। राशन लेकर घर वापस नहीं लौटा। बुधवार को गोलू का शव मानी कलां गांव में देसी शराब के ठेके के समीप सड़क किनारे झाड़ी में मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। कुछ दूरी पर उसकी साइकिल भी मिली। गोलू अविवाहित था। एक बहन व माता-पिता की मौत पहले ही चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें