फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई युवती का सरपत के झुरमुट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के असरफगढ़ गांव में सोमवार की शाम शौच के लिए खेत की तरफ गई युवती का शव सरपत के झुरमुट में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के गले और कान के ऊपर गहरी चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि जंगली सूअर के हमले में युवती की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के बिसवां गांव निवासी खेलाड़ी प्रजापति की बेटी निशा प्रजापति 22 बीते आठ माह से खुटहन थाना क्षेत्र के असरफगढ़ गांव में अपने मामा रामदुलार प्रजापति के घर रह रही थी। सोमवार की शाम वह घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई। परिवार के लोग खोजते हुए खेत की तरफ गए तो सरपतके झुरमुट के बीच उसका शव मिला। यह देख परिवार के लोग सन्न रह गए। उसके कान और गले पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें