मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में बुधवार की रात किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचित किए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव की निवासी आरती (16) बुधवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेली चली गई। रात 11 बजे परिजनों को कुछ अप्रिय घटना की आशंका हुई तो दरवाजा खोलकर देखा तो आरती का शव फंदे पर झूल रहा था। रिजनों ने शव को नीचे उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद