फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावांकला गांव में रविवार को एक किशोरी का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी राजेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री गुड्डन अपने दादा-दादी के साथ घर पर रहती थी। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में पत्नी के साथ पंजाब रहते हैं। रविवार को दोपहर करीब एक बजे दादा-दादी घर के पास ही खेत में काम करने गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद गुड्डन ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। खेत से लौटकर घर पहुंचे दादा-दादी ने उसे आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिला तो दोनों घर के भीतर गए और अंदर का दृश्य देखकर दोनों अवाक रह गए। गुड्डन का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। पौत्री को देखते ही दोनों तेज-तेज रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें