फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। प्रयागराज के छोटा बघाड़ा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी छात्र का शव रविवार को उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना होते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


डेहरी निवासी विकास यादव (22) पुत्र ओमकार यादव बीते दो-तीन वर्षों से प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा मोहल्ले में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। रविवार की दोपहर 12 बजे उसके पड़ोसी रूम में रहने वाला छात्र उसके कमरे में चावल लेने गया। दरवाजा बंद था तो उसने तीन-चार बार आवाज लगाई । अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। विकास का शव बेड के बगल फंदे से लटक रहा था। इसके बाद उसके परिजनों व स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। चर्चा है कि घटना से पूर्व सुबह उसने अपनी मां से फोन पर बात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें