फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मायके में रह रही विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव में मायके में रह रही विवाहिता का बुधवार की दोपहर कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। अगहुआ गांव निवासी स्व.छोटेलाल प्रजापति की पुत्री अंतिमा (35) की शादी सात साल पहले सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ(चकमैथा) निवासी सतीश प्रजापति के साथ हुई थी। भाई कृष्ण कुमार प्रजापति के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी, उसकी दवा भी हो रही थी। वह पिछले ढाई साल से मायके में रह रही थी। छह फरवरी 2022 की शाम मायके में ही घर से दक्षिण तरफ वह अपने नौ माह के जुडवा बच्चे अतुल व अनुज तथा चार साल की बेटी तृषा के साथ कुएं में कूद गई थी। इस पर ग्रामीणों ने अंतिमा को बचा लिया था लेकिन तीन बच्चों की मौत हो गई थी तभी से वह अपने मायके रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे नहीं ले जा रहे थे। बुधवार दोपहर अंतिमा खाना खाकर अपने कमरे में लेटने गई। जब एक बजे तक नहीं निकली तो परिजन आवाज देने लगे। खिड़की से देखा तो उसका शव कमरे में पंखे के सहारे लटक रहा था। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक अंतिमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। कई बार वह कुएं में कूदने का प्रयास कर चुकी थी । इस बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि मृतका के भाई कृष्ण कुमार प्रजापति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके वालों ने मामले में कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें