फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन दिन बाद हुई शव की शिनाख्त, ग्रामीणों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के लपरी गांव में बीते मंगलवार को झाड़ियों में मिले एक लावारिस शव की पहचान शनिवार को तीन दिन बाद 15 वर्षीय सत्यम बिंद के रूप में हुई है। सत्यम लपरी गांव का निवासी था। वह गांव के चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह जब उसका शव मिला तो गांव वाले आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


शनिवार को गांव वालों ने जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और कुछ बसों पर पत्थरबाजी भी की। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे न्याय की मांग कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बता दें कि, सत्यम के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने चाचा प्रकाश बिंद के साथ रहता था। चाचा का कहना है कि उन्होंने गांव के पूर्व प्रधान प्रेम यादव के साथ पुलिस को शनिवार को तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में सरायख्वाजा थाना प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर हुई भीड़ को तुरंत हटा दिया गया था और कोई चक्काजाम नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक सत्यम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका शव तीन दिन पहले झाड़ियों में मिला था, जिसकी शिनाख्त शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें